Chief Minister Dr. Mohan Yadav Arrives at VIT Bhopal University; Warm Welcome at Helipad

सीहोर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को एक संक्षिप्त प्रवास के दौरान VIT भोपाल विश्वविद्यालय पहुंचे। वे भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा सुबह करीब 10:50 बजे विश्वविद्यालय परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरे। यह मुख्यमंत्री का VIT भोपाल विश्वविद्यालय का दूसरा दौरा रहा।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विश्वविद्यालय परिसर में आत्मीय स्वागत VIT के उपाध्यक्ष शंकर विश्वनाथन ने किया। इस अवसर पर राज्य सरकार और उच्च शिक्षा संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय की झलक देखने को मिली।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:25 बजे भोपाल से रवाना हुए थे। VIT भोपाल में कुछ देर रुकने के बाद वे अमलाहा (विधानसभा क्षेत्र आष्टा), जिला सीहोर के लिए प्रस्थान कर गए, जहां उन्होंने ICARDA सीहोर में नव निर्मित प्रशासनिक भवन, प्रशिक्षण केंद्र एवं प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।

दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री अमलाहा से पुनः VIT भोपाल विश्वविद्यालय पहुंचे और दोपहर 1:05 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा भोपाल लौट गए।

विश्वविद्यालय प्रबंधन ने मुख्यमंत्री के आगमन को संस्थान के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्रकार के दौरे राज्य शासन और शैक्षणिक संस्थानों के बीच निरंतर सहयोग को मजबूती प्रदान करते हैं।

Go back to top